फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी से सौर ऊर्जा के लिए लगाई गुहार, विभाग ने लालटेन दे लौटाई लड़की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। इंदिरा गांधी राजकीय महिला कॉलेज जींद की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा और अमरहेडी निवासी ज्योति के घर में बिजली कनेक्शन न होने के कारण उसने डीसी से सौर ऊर्जा पैनल के लिए गुहार लगाई थी। इस पर डीसी ने ज्योति को सौर ऊर्जा विभाग में सौर ऊर्जा पैनल के लिए भेज दिया, लेकिन अधिकारियों ने ज्योति से कहा कि सौर ऊर्जा पैनल देने की विभाग में कोई स्कीम नहीं है, और उसे लालटेन देकर लौटा दिया।
विज्ञापन

ज्योति के घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उसके परिजन घर के बिजली का बिल नहीं भर सके। जिसके कारण बिजली विभाग ने उसके घर का बिजली कनेक्शन एक साल पहले काट दिया था। जानकारी के अनुसार एक साल पहले उसके घर के बिजली का बिल आठ हजार रुपये था। लेकिन बिल न भरने की वजह से 13 जनवरी 2017 को कनेक्शन काट दिया, और दोबारा कनेक्शन भी नहीं हो सका। बिजली ने होने की वजह से ज्योति की पढ़ाई प्रभावित होने लगी, जिसके बाद उसने सौर ऊर्जा पैनल के लिए गुहार लगाई। जिस पर डीसी ने उसको सौर ऊर्जा विभाग में भेज दिया, लेकिन वहां से ज्योति को सौर ऊर्जा पैनल नहीं मिल सका, और विभाग ने ज्योति को लालटेन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन


पढ़ाई में अव्वल हो ज्योति
घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और और साधनों के अभाव के बावजूद ज्योति ने दसवीं कक्षा में 85 प्रतिशत और बारहवीं में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें