फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने बांगर की धरती से सद्भावना महायज्ञ की शुरुआत की

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। गांव खरक भूरा में प्रदेश में भाईचारा व एकता का संदेश देने के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के समर्थकों ने नौ कुंडीय सद्भावना महायज्ञ का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने बांगर की धरती पर प्रदेश में समृद्धि, खुशहाली व सद्भावना की कामना के लिए पूर्णाहुति डाली। केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता के साथ दस जोड़ों ने यजमान के रूप में हिस्सा लिया। पंडित सत्यनारायण, फूल कुमार शास्त्री श्याम सुंदर शास्त्री, स्वामी सर्वदानंद, रामचंद्र शास्त्री, महाबीर शास्त्री समेत 51 विद्वानों ने मंत्र जाप के माध्यम से महायज्ञ संपूर्ण करवाया। इस मौके पर चौधरी बीरेंद्र सिंह के जन्मदिन के मौके पर जरूरतमंद महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश भाईचारे की मिशाल के तौर पर जाना जाता है। हरियाणा एक हरियाणवी एक है। हमारे सुख-दुख साझे हैं। इस तरह के आयोजन से भाईचारे की भावना बढ़ने के साथ-साथ सामूहिक रूप से कार्य कर एक-दूसरे के सहयोग की भावना भी पैदा होती है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि महायज्ञ का आयोजन करके समृद्धि, सद्भावना की कामना भगवान से की है। हरियाणा का जो भाईचारा पिछले दिनों खराब हो गया था, उसको एक करने के लिए भगवान से प्रार्थना की गई है। आचार्य फूल कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान कृष्ण गीता में कहते हैं कि संपूर्ण प्राणी अन्न से उत्पन्न होता है। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा, बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन श्योकंद, हरेंद्र डूमरखां, संजीव बुआना, सुरेंद्र बरवाला, शिवनारायण शर्मा, स्वामी राघवानंद, हीरा श्योकंद, रामनिवास दनौदा और प्रमोद उचाना मौजूद रहे।
विज्ञापन

25जेएनडी05 : महायज्ञ में आहुति डालते सीएम मनोहरलाल, चौधरी बीरेंद्र, प्रेमलता व अन्य लोग।

किसान विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाले : सीएम

उचाना। 14 गांव के 10 जल घरों में सीधे नहर से पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए सिरसा ब्रांच नहर से बिछाई गई पाइप लाइन योजना का सीएम मनोहर लान ने उद्घाटन किया। जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसके निर्माण पर 16 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई। सीएम मनोहर लाल ने बताया कि नहर से सीधे अब गांव के जल घर जुड़ने से पीने के पानी की किल्लत इन गांवों में नहीं रहेगी। हर समय जल घरों के टैंक पानी से लबालब रहेंगे। इन गांवों को पीने के पानी की किल्लत को दूर 14 गांवों के 10 जल घरों में नहर से सीधा नहरी पानी पहुंचाने का तोहफा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार ने दिया।
सीएम ने कहा कि सिरसा ब्रांच से 14 गांवों के दस जल घरों में जाने वाली पाइप लाइन से डूमरखां खुर्द, घसो कलां, घसो खुर्द, उचाना खुर्द, करसिंधु गांव को भी जोड़ा जाएगा। पीने के पानी की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जहां-जहां जरूरत होगी, वहां इस तरह की परियोजना से जल घरों में पानी पहुंचाया जाएगा। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के विकास किया है। अब से पहले जो सरकारें प्रदेश में बनी उनमें क्षेत्रवाद हावी रहा। हमारी सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में नंबर वन बनाने का काम किया है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जा रहा है। कभी एसवाईएल तो कभी स्वामीनाथन के नाम पर विपक्ष किसानों को बहका रहा है। किसान विपक्ष के बहकावे में नहीं आने वाले। किसान हित में जितने फैसले केंद्र की मोदी सरकार, प्रदेश सरकार ने लिए है उतने किसी सरकार ने नहीं लिए। एसवाईएल के पानी को लेकर विधायक प्रेमलता ने कहा कि हलके के गांवों में पानी की किल्लत है। नहरी पानी से जल घर में पानी पहुंचाने की योजना के प्रथम चरण में 14 गांवों को जोड़ा गया। सीएम मनोहर लाल ने पांच गांव को भी इस योजना में जोड़ने की घोषणा की है।

जींद। गांव खरकभूरा में आयोजित सद्भावना महायज्ञ में पहुंचे प्रदेश के सीएम मनोहरलाल के सामने केंद्रीय इस्पात मंत्री ने करसिंधु गांव व खरकभूरा गांव को कुछ न कुछ देने की मांग की। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे मांगते नहीं, सीएम अपने आप जो भी चाहेंगे दे देंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वैसे तो यह सरकारी कार्यक्रम नहीं और न ही राजनीतिक, यह एक धार्मिक कार्यक्रम है, फिर भी सीएम ने करसिंधु गांव में अपना हेलीकाप्टर खड़ा किया और खरक भूरा में पहुंचे हैं। इसलिए उनका कुछ न कुछ इन गांवों के विकास के लिए देने का नैतिक फर्ज बनता है।
विज्ञापन

इसके जवाब में सीएम मनोहरलाल ने कहा कि उन्होंने करसिंधु गांव में अपना हेलीकाप्टर खड़ा किया है। जब वे हेलीकाप्टर से नीचे उतर रहे थे तो गांव के सरपंच की अगुवाई में कुछ लोग उनके पास आए। उन्होंने सोचा कि यह लोग हेलीकाप्टर का किराया मांगने आए हैं। मनोहर लाल ने कहा कि गांव के सरपंच कुछ मांगें रखी हैं, उन पर संबंधित विभागों में चर्चा के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें