फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतपाल श्योकंद बने दाडन खाप के कार्यवाहक प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। दाड़न खाप की बैठक उचाना कलां आसन में हुई। इसकी अध्यक्षता नपा पूर्व अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने की। बैठक खाप के प्रधान पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें खाप के गांवों से लोग पहुंचे। सर्वसम्मति से खाप का कार्यवाहक प्रधान सतपाल श्योकंद को चुना गया। कार्यवाहक प्रधान का चुनाव सर्व जातीय दाडन खाप चबूतरा पालवां, दाड़न खाप चबूतरा उचाना कलां के एक करने तक किया गया है। दोनों खापों के एक होने के बाद खाप के प्रधान पद का चुनाव दोबारा से किया जाएगा। दाड़न खाप के प्रधान देवा सिंह के निधन के बाद खाप प्रधान पद को लेकर कार्यवाहक प्रधान चुना गया है।
विज्ञापन

सतपाल श्योकंद ने कहा कि कार्यवाहक प्रधान पद की जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वो उसके अनुरूप कार्य कर उसको निभाने का काम करेंगे। दो गुटों में बंटी दाड़न खाप को एक करने के लिए भविष्य में भी प्रयास जारी रहेंगे। इसको लेकर खाप के गांवों से गणमान्य लोगों की कमेटी बनाई गई। यह कमेटी चबूतरा पालवां सर्व जातीय दाड़न खाप, उचाना कलां चबूतरा दाड़न खाप को एक करने के लिए प्रयास करेंगी। इस मौके पर पूर्व सरपंच बलराज, बलराज श्योकंद उचाना खुर्द, मा. बलवान, ज्ञानी राम, ईश्वर माजरा, छज्जू दरोली, केहर सिंह, दलबीर खरक, खुजाना सतबीर सुरबरा, सतीश, दिलबाग काकड़ोद, अनूप श्योकंद, इंद्र सिंह, रोशन खेड़ी मंसानिया, पूर्व चेयरमैन इंद्र सिंह, बुल्ला, बिजेंद्र, रोहताश श्योकंद, सुभाष, काला वाल्मीकि, मांगेराम, चरण सिंह, महाबीर, कृष्ण श्योकंद, गोलू श्योकंद, विरेंद्र, कुलदीप श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें