फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हंगरी के दो विद्यार्थियों ने किए बाबा गैबी साहब मंदिर के दर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। विद्यार्थी वैचारिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को हंगरी के दो छात्रों ने शहर के एतिहासिक और धार्मिक आस्था के केंद्र बाबा गैबी साहब मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। 15 छात्रों और तीन शिक्षकों के एक दल रविवार को हिसार के एक निजी स्कूल में पहुंचा। वहां से नरवाना के छात्र अखिल के साथ दो विद्यार्थी दरोतया और रामी मंदिर पहुंचे, जहां महंत अजय गिरी ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और पूजा की। देवांशी ने तिलक लगाकर भारतीय परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया और कीर्ति मित्तल ने नरवाना शहर और बाबा गैबी साहब स्थल का परिचय दिया। दोनों विद्यार्थियों ने बताया कि वह नौंवी कक्षा में पढ़ते हैं, और भारत का भ्रमण कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें दोबारा भारत आने का अवसर मिला तो वह नरवाना अवश्य आएंगे। इस अवसर पर राजेश गोयल, धर्मवीर, सतीश, अचल मित्तल, विरेंद्र शर्मा और महेंद्र उपस्थित रहे।

27जेएनडी 08 : गैबी साहब मंदिर में पूजा करते हंगरी के छात्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें