फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी प्रथम पेज की प्रस्तावित लीड

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता सफाई को नजरअंदाज कर स्वास्थ्य के साथ कर रहे खिलवाड़
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
जींद। त्योहारी सीजन शुरू होते ही जहां मिठाइयों की मांग बढ़ गई है, वहीं दूसरी ओर मिठाई विक्रेताओं ने मांग पूरी करने के लिए मिलावट का धंधा शुरू कर दिया है। साथ ही कई-कई दिनों पहले बनाकर स्टॉक किया जा रहा है। जहां से मिठाई विक्रेता सफाई को नजरअंदाज करके लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मिलावटी मिठाइयां बेचने की गुप्त सूचना मिलने पर हिसार से आई सीएम फ्लाइंग टीम ने शहर में मिठाई की कई दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले नागरिक अस्पताल के पास सैनी स्वीट्स की दोनों दुकानों पर छापेमारी की। इसके बाद गोहाना रोड पर बीकानेर स्वीट्स की दुकान और उनके गोदाम में छापा मारकर मिठाइयों के सैंपल भरे। सीएम फ्लाइंग दस्ते के इंचार्ज एसआई कर्मजीत ने बताया कि यह अभियान अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। रविवार सुबह जींद पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया के साथ सबसे पहले गोहाना रोड पर सामान्य अस्पताल के पास सैनी स्वीट्स की दोनों पर रेड की। यहां पर बलबीर सिंह की दुकान से दो क्विंटल रसगुल्ले व गुलाब जामुन और 20 किलो खोया के सैंपल भरे। जबकि जयपाल की दुकान से तीन क्विंटल रस्सगुल्ले, ती क्विंटल गुलाब जामुन, डेढ़ क्विंटल खोया और डेढ़ क्विंटल खोया के सैंपल भरे। इन दोनों से सैंपल भरने की सूचना मिठाई की अन्य दुकानों पर भी पहुंच गई और उनमें हड़कंप मच गया। यहां से सैंपल भरने के बाद छापेमारी दस्ता बीकानेर स्वीट्स पर पहुंचा और मिठाई के सैंपल लिया। इसके बाद बीकानेर स्वीट्स के कौशिक नगर स्थित गोदाम पर भी रेड मारकर 90 किलो खोया और 60 किलो रसगुल्लों के सैंपल भरे। सीएम फ्लाइंग दस्ते में एसआई कर्मजीत के अलावा एएसआई सुरेंद्र, हेडकांस्टेबल राकेश और अनिल शामिल थे।


टीम दूध और पनीर की दुकानों पर पहुंची तो हुई हैरान
सीएम फ्लाइंग टीम अमरहेड़ी रोड पर दूध व पनीर की दुकानों पर पहुंची तो हैरान रह गई। जहां पर मिठाइयों के लिए तैयार किए जा रहे दूध, खोया व पनीर बनाने की जगह पर सफाई ही नहीं थी। खोया व पनीर के अंदर ही मच्छर व चींटियां मरी हुई थी और उसी से माल तैयार करके पैक किया जा रहा था। जहां पर टीम के पूछताछ करने पर पाया कि इस खोया व पनीर को शहर के मिष्ठान भंडारों पर दीपावली पर्व को देखते हुए सप्लाई किया जाना है। टीम ने तुरंत ही उस खोया व पनीर को कब्जे में लिया और उसके सैंपल भरे। टीम में शामिल डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि खोया किसी भी तरह से खाने लायक नहीं है। टीम ने अमरहेड़ी रोड पर जय मां काली पनीर भंडार से खोया व पनीर, श्याम से खोया और पनीर, हरियाणा डेयरी से पनीर के सैंपल भरे। जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम सिंह ने बताया कि मिठाई के सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। जो भी सैंपल फेल मिलेगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। त्यौहारी सीजन होने के चलते मिठाई की मांग बढ़ रही है, इसलिए मिलावट पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया है। जिलेभर में करीब 18 जगहों से मिठाइयों के सैंपल भरे जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें