फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार करे ं: जितेंद्र चहल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी को अपनाएं चीनी माल का करें बहिष्कार: जितेंद्र चहल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। विश्व हिंदू परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में नगर के पायनियर स्कूल में स्वदेशी अपनाओं जन-जागरण अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालिका ऊषा बराड़ ने की व राष्ट्रीय जागरण मंच के जिला जींद संयोजक जितेंद्र चहल व दलशेर लोहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा व स्कूल चेयरमैन नरेश सिंह बराड़ विशेष रूप से मौजूद थे। बच्चों को विदेशी खासकर चीनी सामान ना खरीदने की शपथ भी दिलवाई गई तथा बच्चों को प्रपत्र भी वितरित किए गए। अपने सम्बोधन में मुख्यातिथि जितेंद्र चहल ने कहा कि आज राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों व सीमा पर चीन भारत के लिए लगातार परेशानियां पैदा कर रहा है। चीन से प्रतिवर्ष व्यापार घाटा सर्वाधिक 44 फीसदी हो गया है। चीन ने विशेष रूप से जानबूझकर अपना घटिया व सस्ता माल भारत के बाजार में उतार दिया है, जिससे चीन भारत से प्रतिवर्ष अरबों रुपया कमा रहा है। इस समय भारत दुनिया की सबसे तेज गति से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है लेकिन फिर भी रोजगार के अवसर नहीं बढ़ रहे हैं। वहीं दलशेर लोहान ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है, कि अपने परिवार के साथ-साथ समाज को चीन से होने वाले नुकसान के बारे में बतलाए। दुकानदारों को भी प्रण लेना चाहिए कि वे चीनी सामान को अपने प्रतिष्ठान पर न बेचें। कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि समूचे भारत में राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी अपनाओं जन-जागरण अभियान पखवाड़ा स्वदेशी जागरण मंच के माध्यम से स्थान-स्थान पर जन समुदाय को जागृत करने के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षा ऊषा बराड़ ने कहा कि चीन निर्मित वस्तुओं और सेवाओं का पूर्ण रूप से बहिष्कार करके राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में अपना दायित्व निभाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से स्कूल के चेयरमैन नरेश सिंह बराड़, संचालिका ऊषा बराड़, विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, संयोजक जितेंद्र चहल, दलशेर लोहान, राकेश सैनी व डॉ. महेंद्र नायक के अलावा स्कूल स्टाफ व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें