जींद। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने के लिए चलाये जा रहे एक जीवन अभियान के तहत बुधवार को मनोहरपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने कहा कि वे अपने जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के साथ आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक करे। जिन लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी नहीं है, विद्यार्थियों को चाहिए कि ऐसे लोगों को इन नियमों की जानकारी दें।