जींद। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस में एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसका नौ वर्षीय बेटा गली मेें खेल रहा था। इसी दौरान गांव सुदकैन खुर्द निवासी बिंटू व कृष्ण उर्फ काला उसके बहला फुसलाकर सुनसान क्षेत्र में ले गए। जहां पर दोनों ने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। बाद में बच्चे ने घर पर आकर इसके बारे में बताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बिंटू, कृष्ण उर्फ काला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बिंटू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।