फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारियों ने एक्सइएन का घेराव कर बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस के सामने बैठकर एक्सइएन को निकलने का नहीं दिया रास्ता, एक्सइएन को पुलिस लेना पड़ा सहारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव डाठरथ शिकायत केंद्र पर कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर बिजली निगम कर्मचारियों ने धरने के पांचवें दिन एक्सइएन कार्यालय का घेराव कर एक्सइएन बंधक बना लिया गया। ऑल यूनियन के कर्मचारियों ने एक्सइएन कार्यालय के सामने बैठक कर जमकर नारेबाजी की। स्थिति खराब होने पर एक्सइएन दलबीर द्वारा पुलिस को बुलाना पड़ा। सूचना मिलते ही एसएचओ रोहताश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को कानून का उलंघन न करने की बात कहते हुए करीब एक घंटे बाद कर्मचारियों को एक्सइएन के दरवाजे से उठाया गया। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने की सूरत में काम बंद कर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। बिजली निगम के राज्य कार्यकारिणी पदाधिकारी राजबीर शर्मा, सफीदों यूनिट के प्रधान महासिंह बैरागी, सचिव पंकज भाटिया, ब्लाक प्रधान सतबीर नास्त्ररा ने बताया कि ढाठरथ शिकायत केंद्र पर चार लाइने चलाई जाती है। जिसमें तीन एपी की और एक डीएस की लाइन है। निगम के उच्चाधिकारियों द्वारा यहां पर 12 कर्मचारियों की बजाए मात्र चार कर्मचारियों को नियुक्त किए गए है। जिसमें एक कर्मचारी पक्का है, बाकि तीन कच्चे कर्मचारी मौजूद है। ये कर्मचारी दिनरात लगे रहते है। जिससे वे मानसिक रुप से परेशान रहने लगे है। कर्मचारियों की अन्य नियुक्तियों को लेकर वे पिल्लूखेड़ा एसडीओ अजीत से एक जुलाई को मिले थे, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने इसके विरोध में धरने का सहारा लेना पड़ा। धरने के तीसरे दिन 19 जुलाई को चीफ ऑप्रेशन पावर हिसार धरने पर पहुंचे। बताया जाता है कि जिन्होंने कर्मचारियों की मांग को समझते हुए एक्सइएन को अन्य कर्मचारियों की नियुक्ती करने के आदेश दिए थे, लेकिन 20 जुलाई तक भी एक्सइएन ने कर्मचारियों के साथ बात करना उचित नहीं समझा।
बाक्स
एक्सइएन दलबीर ने बताया कि यह मामला दो यूनियनों का आपसी विवाद है। कोई भी यूनियन अपने कर्मचारियों की ड्यूटी वहां नहीं लगवाना चाहती। जिस भी कर्मचारी को वहां लगाया जाता है, उसकी यूनियन विरोध में आ जाती है। इस मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। जैसे ही उच्चाधिकारियों के निर्देश होंगे अमल में लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पहली बार सफीदों में बनी एएचपीसी की पांचवीं यूनिट
वहीं बिजली निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को प्रधान महासिंह बैरागी व सचिव पंकज भाटिया की मौजूदगी में सर्वसम्मति से पहली बार एएचपीसी वर्कर यूनियन का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से एलडीसी शेर सिंह को प्रधान व सुंदर को सचिव बनाया गया। साथ ही अनिल सैनी खजांची व संजीव को संगठनकर्ता नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों को राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी राजबीर ने पहुचंकर शपथ दिलाई। राजबीर ने बताया कि सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारी लंबित पड़ी मांगों को लेकर करनाल में 22 व 23 जुलाई को महापड़ाव करने जा रहे है।
फोटो कैप्शन
21जेएनडी 20 व 21: सफीदों बिजली निगम एक्सइएन ऑफिस के सामने बैठकर नारेबाजी करते हुए कर्मचारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें