फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
12वीं के बाद कॉलेज में शिक्षा लेने का सपना संजोने वाले युवाओं के लिए कॉलेजो में दाखिले की प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई। विद्यार्थी 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और इसके बाद मेरिट के आधार पर लिस्ट तैयार होंगी। पहली बार सरकारी और एडिड कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
दाखिले के लिए विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। ई-चालान से इसके लिए 150 रुपये की फीस का भुगतान भी करना है। आवेदन करते समय एक फोटो, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, दसवीं व 12वीं पास का प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, लाभांस का प्रमाण, आधार कार्ड सहित मोबाइल नंबर की जानकारी पोर्टल पर डालनी होगी। वीरवार को आवेदन के पहले दिन कॉलेजों में बनाए गए हेल्प डेस्क पर बहुत ही कम विद्यार्थी पहुंचे। महिला कॉलेज में आधा दर्जन से भी कम और राजकीय कॉलेज में दर्जन भर उम्मीदवारों ने अपने पंजीकरण कराए। वहीं सुबह बिजली व्यवस्था बाधित होने के कारण दो घंटे उम्मीदवारों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलेवा में दाखिले शुरू होने पर मनाई खुशी
एक साल पहले शुरू हुए अलेवा के राजकीय कॉलेज में इसी सत्र से कक्षाएं लगेंगी। इसके लिए भी दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि यहां इस साल डेपुटेशन पर स्टाफ मुहैया कराया जाएगा। यहां दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर क्षेत्र के विद्यार्थियों ने खुशी जताई।

कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया शुरू
पहले दिन कॉलेजों में पहुंचे कम उम्मीदवार
अलेवा कॉलेज के लिए भी आवेदन प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें