फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनुसूचित जाति के 19 किसानों को मिले सब्सिडी पर ट्रैक्टर

विज्ञापन
20जेएनडी14: नगराधीश मोनिका रानी ट्रैक्टर को हरी झंडी दिखाते हुए। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा सरकार की ओर से आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही स्कीम एसबी-89 के तहत शुक्रवार को नगराधीश मोनिका रानी ने लघु सचिवालय परिसर से अनुसूचित जाति वर्ग के 19 लाभार्थी किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


योजना का मुख्य लक्ष्य किसानों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना और खेती की लागत को कम करना है। मोनिका रानी ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक किसान को ट्रैक्टर की खरीद पर तीन लाख रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक मशीनरी उपलब्ध होने से न केवल किसानों के श्रम की बचत होगी बल्कि उनकी उत्पादन क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा। सरकार का ध्येय है कि समाज के हर वर्ग का किसान आत्मनिर्भर बने और नई तकनीकों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करे। कृषि विभाग के माध्यम से इस योजना के लिए कुल 355 किसानों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में पूरी पारदर्शिता के साथ निकाले गए ड्रा में 20 किसानों का चयन किया गया। चयनित 20 लाभार्थियों में से 19 किसानों ने अपने बिल जमा करवाकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है जिन्हें आज ट्रैक्टर सौंपे गए।
एक किसान की प्रक्रिया बिल जमा न होने के कारण फिलहाल लंबित है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. गिरीश नागपाल ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार, जिला बागवानी अधिकारी बनीत यादव और विषय विशेषज्ञ डॉ. नेहा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें