फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुलाना थाना में पहुंचे पौली गांव के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। परिवार पर हमला कर घायल करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पौली गांव के दर्जनों ग्रामीण बुधवार को जुलाना थाना पहुंचे। उन्होंने जुलाना थाना प्रभारी से मामले की जांच निष्पक्ष करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को जुलाना थाना पहुंचे पौली गांव के हरिओम, कुलदीप, मंजीत, किताब, राजेंद्र, सतपाल, रामराजजी, फूल कुमार, रघबीर, जयकिशन और राजकुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि गांव का रमेश नामक व्यक्ति हरियाणा पुलिस में तैनात है। रमेश का श्रीभगवान के साथ प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। झगड़े के चलते रमेश के परिवार ने श्रीभगवान के परिवार पर गंडासी, लाठियों एवं बिंडो से हमला कर दिया। इस हमले में नीतिन, नरेंद्र, दर्शना और रोशनी घायल हो गए। जिनका उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की कि हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे हथियार बरामद करके गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो वह पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें