फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के हितों को लेकर भाजपा ने लिया ऐतिहासिक फैसला: बीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले सिर्फ किसानों के लिए बातें होती थीं, अब काम होता है : बीरेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पहले सिर्फ किसानों के लिए बातें होती रही हैं। कांग्रेस ने सिर्फ किसानों के नाम पर राजनीति की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ऐसा ऐतिहासिक फैसला लिया जो सदियों तक किसान पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेंगे। जो लोग कहते हैं कि पांच एकड़ तक के किसानों के लिए हर चार माह में दो हजार रुपये की राशि देना ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है, ऐसे लोगों को यह कहने से पहले सोचना चाहिए कि किसी ने शुरूआत तो की है। जो राशि आज छह हजार है वह आने वाले समय में बढ़ेगी। जिस तरह चौ. देवीलाल ने 100 रुपये पेंशन शुरू की आज दो हजार रुपये महीना हो गई है। ऐसे में किसानों के लिए कुछ करने की शुरूआत पीएम नरेंद्र मोदी ने की है। यह बात नई अनाज मंडी में शेड के नीचे भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज देश में कहीं गठबंधन तो कहीं महागठबंधन हो रहे हैं , जिससे साफ है कि ये दल अपनी संभावित हार के डर से ऐसा कर रहे हैं। देश के मतदाता ऐसे गठबंधनों के बहकावे में नहीं आएंगे। इस अवसर पर विधायक प्रेमलता, स्वामी राघवानंद, अमरपाल राणा, डॉ. ओपी पहल, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, ओमप्रकाश थुआ, धर्मेंद्र चहल, कपिल श्योकंद, रामनिवास दनौदा, सज्जन चौधरी, रणधीर मंगलपुर, कुलबीर घोघड़िया, सुधीर पहलवान, अनूप श्योकंद, जितेंद्र डूमरखां, रमेश श्योकंद, सुरेश श्योकंद, धीरा श्योकंद, राकेश उचाना खुर्द, नसीब दनौदा, प्रदीप मोर, कुलबीर चहल, रणधीर पांचाल, राजेंद्र बुडायन, मंजीत, रमेश खटकड़, गुरनाम पालवां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें