फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में नजर आया हलके में विकास : प्रेमलता

विज्ञापन
विज्ञापन
19.49 करोड़ की सात परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना हलके के विभिन्न गांवों में शुक्रवार को भाजपा विधायक प्रेमलता ने सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं पर 19 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत भौंगरा गांव में जलघर निर्माण के शिलान्यास, भूमि पूजन से किया।
विधायक प्रेमलता ने कहा कि भौंगरा गांव की जलघर निर्माण की मांग वर्षों पुरानी है। गांव की इस मांग को पूरा करते हुए निर्माण कार्य की शुरूआत की गई है। अब से पहले जो सरकारें प्रदेश में रही उन सरकारों के मुखियाओं ने हलके के साथ विकास में भेदभाव किया। भाजपा सरकार के शासनकाल में हलके में विकास दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भौंगरा गांव में चार एकड़ में 217 लाख की लागत से जलघर का निर्माण होगा। कन्या गुरुकुल गैंडा खेड़ा से छातर रोड तक सात किलोमीटर की सड़क पर 280 लाख रुपये, थुआ से मांडी तक बनने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क पर 276 लाख, थुआ से जीतगढ़ तक आठ किलोमीटर सड़क पर 249 लाख, करसिंधु से उचाना खुर्द छह किलोमीटर की सड़क पर 240 लाख, छातर गोशाला से बधाना पौने सात किलोमीटर सड़क पर 283 लाख, बधाना से वाया डाहोला होते हुए थुआ तक बनने वाली साढ़े दस किलोमीटर की सड़क पर 404 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। छातर गांव में ग्राम सचिवालय का निर्माण भी होगा। विधायक ने कहा कि आज देश में पीएम नरेंद्र मोदी की लहर है। विपक्षी दल कितने ही महागठबंधन करे, लेकिन मतदाता इनके बहकावे में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें