फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के खर्च का ब्योरा दें उम्मीदवार

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचुनाव के खर्च का ब्योरा दें उम्मीदवार : मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नगराधीश सत्यवान मान ने जींद विधानसभा उपचुनाव में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द अपना चुनाव खर्च का ब्योरा जमा करवाने को कहा है। सीटीएम ने शुक्रवार को उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की मीटिंग ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक प्रत्याशी को चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंतराल में अपने चुनावी खर्च की पूरी जानकारी देनी होती है। जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए आयोग द्वारा नियुक्त किए गए खर्च ऑब्जर्वर द्वारा 25 फरवरी को इस खर्च की समीक्षा की जाएगी। खर्च ऑब्जर्वर जींद में पहुंच कर उपचुनाव के लिए गठित विभिन्न कमेटियों के साथ मंत्रणा भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव खर्च रजिस्टर के साथ जमा करवाए जाने वाले दस्तावेज लेकर आएं। उपचुनाव के दौरान खुलवाए गए बैंक खाता, खर्च राशि के सभी विवरण, खर्चा किताब जिसमें उम्मीदवार या एजेंट के हस्ताक्षर हों। बैठक में सुनील गोयल, विभिन्न राजनीतिक दलों व निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें