फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपना वादा किया पूरा जो 70 साल में नहीं हुआ वह कर दिखाया : सांसद दीपेंद्र हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा को डराने के लिए किए जा रहे हैं केस, पर झुकेंगे नहीं : दीपेंद्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने स्थानीय जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भाईचारा नहीं टूटने देगी। इस मौके पर कर्मवीर सैनी, सतपाल संगतपुरा, महावीर कम्यूटर, सत्यनारायण लाठर, सुरेश गोयत, संजय बीबीपुर, विक्रम कुंडू मौजूद रहे।
इस दौरान इनेलो पर निशाना साधते हुए कहा कि यह इनेलो की पारिवारिक लड़ाई है। इस पर वे कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन इनेलो के नेताओं को यह सोचना चाहिए कि 1999 के बाद हुए छह चुनावों में प्रदेश की जनता ने उन्हें लगातार क्यों हराया है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में यदि कोई पार्टी समाप्त होती है तो यह अच्छी बात नहीं, लेकिन इनेलो के नेता इसका आरोप भी कांग्रेस पर लगा रहे हैं। हुड्डा ने कहा कि इनेलो के एक सांसद ने आरोप लगाया है कि उनके चाचा भाजपा की भाषा बोल रहे हैं, जबकि वे चार साल से कह रहे हैं कि इनेलो भाजपा की टीम के रूप में काम कर रही है। सांसद दुष्यंत चौटाला को अविश्वास प्रस्ताव के समय कांग्रेस का साथ देना चाहिए था।
विज्ञापन

लाठर बोले, अपने पापों की सजा भुगत रहे इनेलो नेता
इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर ने कहा कि लोग कहते हैं कि जींद चौधरी देवीलाल की कर्म भूमि है, जबकि यहां सारा विकास पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र हुड्डा ने करवाया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला को नरवाना की धरती ने मुख्यमंत्री बनाया, लेकिन उन्होंने जींद में 11 किसानों की हत्या करवाई। इसी प्रकार महम सहित कई जगह उन्होंने लोगों की हत्या करवाई। गौरतलब है कि 2002 में हुए किसान आंदोलन में जींद जिला में 11 किसानों की मौत हो कई थी। उस समय ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
हुड्डा पर केस की मंजूरी पर दी चुनौती
इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ एक नया केस दर्ज करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सब कुछ करके देख लिया, कुछ नहीं मिला। उन्होंने चुनौती दी कि जितणा हांगा लाणा है ला लियो, हाम सच्चाई के साथ खड़े रहेंगे।’
विधायक जयतीर्थ दहिया भूले मर्यादा
कार्यक्रम के दौरान राई से विधायक जयतीर्थ दहिया जोश में आकर मर्यादा ही भूल गए। उन्होंने भाजपा नेताओं के बारे में पत्नियों का महत्व बताते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन

उचाना के एक नेता ने जताई आपत्ति
कार्यक्रम के दौरान उचाना के एक कांग्रेसी नेता ने मंच संचालक के प्रति आपत्ति जताई और कहा कि वे पुराने कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाषण देने के लिए नेता बाहर से लाए गए हैं तो मंच संचालक भी बाहर से ले आते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें