फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए पांच घंटे गर्मी में इंतजार करते रहे इनेल बसपा समर्थक, तहसीलदार ने 15 सैकेंड में अनाज मंडी को जेल घोषित कर, करस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए इनेलो द्वारा किए गए जेल भरो आंदोलन के तहत मंगलवार को इनेलो-बसपा ने शक्ति प्रदर्शन किया। हालांकि इनेलो-बसपा कार्यकर्ता सुबह दस बजे ही नई अनाज मंडी में जुटने शुरू हो गए, लेकिन इनेलो नेता अभय चौटाला दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंचे और करीब ढाई बजे उचाना के तहसीलदार प्रमोद चहल ने अनाज मंडी को जेल घोषित कर इनेलो-बसपा के 21746 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की घोषणा कर साथ ही उन्हें रिहा करने का ऐलान कर दिया। महज 15 सेकेंड में जेल भरो आंदोलन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इस दौरान अभय चौटाला ने अपने वादे और पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. चौधरी देवीलाल की नीतियों के सहारे लोगों से समर्थन मांगा।
भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं को देख अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सभी विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर इनेलो के उम्मीदवार जीत हासिल कर प्रदेश को सुख समृद्धि की सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने किसानों से पिछले 50 सालों से उनके हिस्से का पानी छीनकर किसानों को भूखे मरने के लिए छोड़ रखा था। पूरे प्रदेश में जिस तरह से किसान एसवाईएल नहर का पानी लाने के लिए इनेलो का साथ दे रहे हैं, वह प्रदेश के किसानों को पानी मिलने तक शांत नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि और बसपा के इन आंदोलनों से विरोधी पार्टियों में खलबली मची हुई है। उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी अब देश में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को पीएम के पद पर बैठा देखना चाहती है और हरियाणा में इस गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश में जातीय दंगे करवाने में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को जातीय आग में भाजपा ने झोंककर प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने की पहल की थी। प्रदेश में भाईचारा बनाने के लिए उन्होंने सबसे पहले समरस्ता के कार्यक्रम किए। इससे प्रदेश में शांति की शुरुआत हुई। अभय सिंह ने कहा कि इनेलो बसपा गठबंधन ने प्रदेश में जातीय आग को बुझाने में सबसे अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि अगर इनेलो-बसपा गठबंधन की प्रदेश में सरकार बनी तो हर घर से एक को रोजगार दिया जाएगा। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे, बेरोजगारों को 15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, गरीब कन्या की शादी में पांच लाख रुपये कन्यादान राशि, बिजली के सस्ते रेट, बुढ़ापा पेंशन 2500 रुपये की जाएगी। इस दौरान अभय चौटाला ने स्व. देवीलाल द्वारा इस प्रकार के किए कामों का भी बार-बार जिक्र किया। चौटाला ने कहा कि देवीलाल ने यह सब करके दिखाया है और इनेलो भी इसी नीति को आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, रामपाल माजरा, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, महिला प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, जिला परिषद की चेयरमैन पदमा सिंगला, डॉ. हरिचंद मिढ़ा, पिरथी नंबरदार, भूपेंद्र जुलानी, डॉ. कृष्ण मिढ़ा, सुभाष देशवाल, कृष्ण ढांडा, आनंद लाठर, अनुराग खटकड़, मदन लाला धानक, सोनू गुलिया, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन में डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने दिखाई ताकत
बेशक जेल भरो आंदोलन जिला स्तरीय रहा, लेकिन जींद में होने के कारण यहां के विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा कार्यक्रम के मेजबान रहे। इस मौके को डॉ. हरिचंद मिढ़ा और उनके बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा अलग से रोड शो निकाल कर नई अनाज मंडी तक पहुंचे। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा अपने बेटे कृष्ण मिढ़ा को मैदान में उतारना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के सामने ताकत दिखाई। हालांकि जींद विधानसभा से दावेदारी ठोक रहे युवा इनेलो के प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल ने भी रोड शो निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। दो-दो रोड शो निकलने से शहर में करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम के दौरान आयोजन को लेकर की गई तैयारियों पर अभय चौटाला ने जिला प्रधान कृष्ण राठी को शत प्रतिशत अंक दिए। जिला प्रधान बनने के बाद यह पहली बार बड़ा कार्यक्रम हुआ है। ऐसे में अभय ने राठी की तारीफ कर नए समीकरणों को हवा दे दी है। इनेलो के जेल भरो आंदोलन में सभी अपने अलग-अलग तरीके से पहुंच रहे थे। इसमें महिलाओं ने भी एसवाईएल के पानी की मांग को लेकर अपना अलग तरीका अपनाया और हरे रंग के खाली मटके लेकर रैली स्थल पर पहुंची तो इसी तरह अपने अलग अंदाज में पूर्व चेयरपर्स सुमित्रा दर्जनों महिलाओं के साथ खुद ट्रैक्टर चलाकर रैली स्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें