फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ टकराई तीन गाडिय़ां, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अलेवा।
नगूरां गांव के नजदीक जींद-कैथल मार्ग पर तीन गाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर होने के चलते भौंसला निवासी गाड़ी चालक सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भौंसला निवासी सुमित गाड़ी में सवार होकर नगूरां से कैथल की तरफ जा रहा था कि इसी दौरान नगूरां गांव के सरस्वती पब्लिक स्कूल के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बधाना की तरफ से आ रही गाड़ी के साथ भिड़ंत हो गई। उक्त दोनों गाड़ियों के टकराव के चलते कैथल की तरफ से आ रही गाड़ी को लपेटे में लिया। इसमें बधाना की तरफ से आ रही गाड़ी के चालक बाकल निवासी निशान सिंह व कैथल की तरफ आ रही गाड़ी के चालक मोहन को मामूली चोटें आई हैं। मामले को लेकर नगूरां पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें