फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं निकली जमीन की फर्द, नहीं हुई रजिस्टरी, जाति प्रमाण पत्र से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक का काम रूका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल से नहीं हुआ कामकाज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालयों की छुट्टी के बाद जैसे ही लोग सोमवार को अपने काम करवाने के लिए लघु सचिवालय पहुंचे तो उन्हें काफी निराशा हुई। किसी भी कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने के कारण सोमवार को सरकारी कार्यालयों में काम नहीं हो सका। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते न तो जमीन की फर्द निकल पाई, न ही कोई भी प्रमाण पत्र बना और न ही लाइसेंस। इससे लोगों को काफी निराशा हुई।
जिन विभागों में काम करवाने के लिए लोगों के आने के चलते पांव रखने के लिए जगह नहीं मिल पाती थी सोमवार को उन जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा की ओर से शुरू की गई हड़ताल के चलते जिले में सभी विभागों मे कामकाज ठप रहा। जिन लोगों को हड़ताल के बारे में सूचना नहीं थी वे सुबह गांवों से कार्यालयों में तो आ गए, लेकिल इंतजार करने के अलावा उनके हिस्से में कुछ भी नहीं आया। अब हड़ताल कब तक रहेगी और सरकार मांगों को लेकर क्या रुख अपनाती है, इसके बाद ही कामकाज शुरू होने पर स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

जिला में कुल 115 कंप्यूटर ऑपरेट कार्यरत हैं। इनमें से 50 आउटसोर्सिंग के तहत काम कर रहे हैं, तो 65 जिला सूचना सोसायटी के तहत कार्यरत हैं। सोमवार को सभी ऑपरेटर हड़ताल पर रहे। हालांकि नागरिक अस्पताल एमएलआर व पोस्टमार्टम जैसी सीटों पर कंप्यूटर ऑपरेटर कार्य करते रहे।
बॉक्स
यहां दिखा असर
कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के कारण सबसे अधिक असर अधिकतर सरकारी काम करने के लिए बनाए गए ई-दिशा केंद्रों पर दिखाई दिया. जिला मुख्यालय पर कुल सात खिड़कियां काम कर रही हैं। इन पर ड्राइविंग लाइसेंस, शपथ पत्र, वाहन हस्तांतरण, वाहन फीस, परिचालक लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, रिहायसी प्रमाण पत्र जैसे 200 से अधिक काम होते हैं। यहां प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोग अपना काम करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल होने के कारण इन लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
बॉक्स
तहसील और आरटीए कार्यालय भी वीरान
कंप्यूटर संबंधित सबसे अधिक काम तहसील कार्यालय में होता है। गौरतलब है कि जमीन से संबंधित अधिकतर काम सरकार ने ऑनलाइन कर दिए हैं। विशेषकर फर्द या रजिस्टरी। ऐसे में कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने से तहसील कार्यालय में कोई भी काम नहीं हो सका। इसके अलावा आरटीए कार्यालय में वाहनों की फीस भरने आए लोगों को परेशानी हुई। इन लोगों ने कहा कि एक तो उनका काम बाधित हुआ है, दूसरा अब वाहन की फीस का समय बीत जाने के बाद जुर्माना भी लगेगा।
बॉक्स
वाहन ट्रांसफर करवाना है
मुझे वाहन ट्रांसफर करवाना है। कई दिन से चक्कर काट रहा हूं। पहले तो फाइल में कमी बताई जाती रही। अब फाइल पूरी करवाकर आया तो यहां हड़ताल बताई जा रही है। इससे काफी परेशानी हुई है।
सतीश, ईगराह गांव निवासी।
बॉक्स
नहीं बना जाति प्रमाण पत्र
मुझे अपने बेटे का जाति प्रमाण पत्र बनवाना है। इसके आधार ही उसे स्कूल में दाखिला मिलेगा, जिससे सरकारी सहायता मिल सकेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के कारण यह काम रुक गया है।
विज्ञापन

गीता देवी, रामनगर निवासी।
बॉक्स
कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ हरियाणा अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलनरत है। इसके तहत सात जनवरी को करनाल में मुख्यमंत्री कैंप ऑफिस पर ज्ञापन दिया गया। इसके बाद चार बार और ज्ञापन दिया गया है। कंप्यूटर प्रोफेशनल की मांगों का समाधान करने की अपील सरकार से है। कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की सबसे प्रमुख मांग प्रदेश के डीसी कार्यालयों, सरकारी विभागों, बोर्ड, राजस्व विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों के सभी कंप्यूटर प्रोफेशनल को नियमित करने की है। इसके साथ-साथ संघ द्वारा सम्मान कार्य वेतन दिया जाने, जिला आईटी सोसायटी में लगे कंप्यूटर प्रोफेशनल को लिपिक के पद पर समायोजित किया जाने जैसी मांगें हैं। प्रदेश के 22 जिलों में आधुनिक ई-दिशा केंद्र की सौगात देकर सरकार एक ही छत के नीचे 380 से अधिक नागरिक सेवाएं प्रदान करने जा रही। इसके लिए कंप्यूटर प्रोफेसनल्स तैयार हैं, लेकिन सरकार को मांगों पर भी ध्यान देना चाहिए।
अजीत सिंह, जिला प्रधान, कंप्यूटर प्रोफेसनल संघ
फोटो नंबर
16जेएनडी02: ई-दिशा केंद्र पर काम करवाने पहुंचे लोग।
16जेएनडी03: सतीश कुमार।
16जेएनडी04: गीता देवी।
16जेएनडी05 व 06: खाली पड़ा ई-दिशा केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें