फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई एक्टिविस्ट पर हुए हमले की एसआईटी करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
आरटीआई एक्टिविस्ट बाजरान मोहल्ला निवासी सुनील कपूर पर हुए हमले के मामले की जांच डीएसपी जोगेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसआईटी करेगी। एसआईटी में शहर थाना प्रभारी जगबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी व झांझ गेट चौकी प्रभारी समेत कुछ अन्य पुलिस कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अभी यह मामला सुलझा भी नहीं है कि अर्बन एस्टेट निवासी एक अन्य व्यक्ति ने एक डीएसपी पर दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर अपना वीडियो डाला है।
बताते चलें कि सुनील कपूर पर दो बार हमला हो चुका है। एक बार तो दस दिन पहले उसके घर में घुसकर नकाबपोश युवकों ने फायरिंग की थी, जिसमें पूरा परिवार बाल-बाल बच गया था। अब दो दिन पहले फिर सुनील कपूर पर आठ नकाबपोश युवकों ने दिन-दहाड़े बीच बाजार में बिंडो पर हमला कर दिया। इसमें उसको काफी चोट आई हैं। पहले भी पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया था। अभी तक उस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब फिर हमले के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अपनी शिकायत में सुनील कपूर ने कहा है कि पांच अप्रैल की दोपहर को जब वह दुकान पर पहुंचा तो एक लड़की दुकान के बाहर खड़ी थी। जब वह दुकान के अंदर गया तो वह लड़की भी अंदर आ गई। उसने एक सोने की अंगूठी बारे पूछा और अपना नाम सपना बताया। बातचीत करके जाने के बाद तुरंत दुकान के बाहर निकलते ही उसने अपने फोन से किसी से बात की थी, जिसके कुछ देर बाद ही तीन बाइक पर आठ नकाबपोश बदमाश हाथों में डंडे लिए उसकी दुकान की तरफ आ रहे थे, जिसे उसने सीसीटीवी में देख लिया। वह दुकान से निकलकर बाजार की तरफ भागा कि पीछे से उनमें से छह लड़कों से उसे जान से मारने की नियत से उस पर वार करने शुरू कर दिए। इस दौरान उनमें से एक बदमाश बोल रहा था कि तूने डीएसपी कप्तान सिंह के खिलाफ शिकायत दी है, तुझे जान से मारेंगे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाए आरोप
अभी सुनील कपूर का मामला थमा ही नहीं था कि एक अन्य व्यक्ति ने भी सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो डालकर जिस डीएसपी पर सुनील कपूर ने आरोप लगाए हैं, उसी डीएसपी पर अर्बन एस्टेट निवासी अनिल गालव ने भी 10 हजार रिश्वत रुपये लेने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने डीएसपी पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। बाकायदा इसकी शिकायत एसपी को भी करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन


सुनील कपूर के मामले में एसआईटी का गठन किया गया है। फिलहाल दो लोगों को नामजद कर आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा तथा पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
डॉ. अरुण सिंह, एसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें