फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गीता कॉलोनी सफीदों निवासी मनीषा ने सफीदों थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो दिसंबर 2014 को उसकी शादी ढांड निवासी विवेक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और उसके साथ मारपीट की जाती थी। जब उसने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति विवेक, रवि, ननद सालू, सास मूर्ति देवी, ससुर ज्ञानीराम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें