जींद। शहर की शिव कॉलोनी में एक मकान का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था। शिव कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात को उसके मकान का ताला तोड़कर वहां से 8200 रुपये की नकदी, सोने व चांदी के जेवरात, एलईडी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना का पता सुबह लगा जब वह मकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।