फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर के दाम तीन गुने बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
बारिश के बाद सब्जियों के भाव में काफी उछाल है। इनमें टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़े दामों के कारण आम आदमी की रसोई पर इसका कुप्रभाव पड़ने लगा है। रसोई में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला टमाटर का भाव पिछले 15 दिनों में बढ़ कर करीब तीन गुना हो गया है। ऐसी स्थिति में लोगों को टमाटर खरीदने के लिए सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। टमाटर की महंगाई का असर सब्जी मंडी में दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले तक जो टमाटर 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था अब बढ़कर 60 से 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। दुकानदार गुलशन, सुभाष, विकास, जयनारायण का कहना है कि पहले किलो में टमाटर की खरीदारी करने वाले ग्राहक अब आधा किलो या 250 ग्राम टमाटर की खरीद रहे हैं। इसके कारण इसकी खरीदारी पर विपरीत असर पड़ रहा है। सब्जी मंडी में कई जगहों पर टमाटर विक्रेताओं को ग्राहकों का इंतजार करते देखा जा रहा है। टमाटर के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के कारण भोजन की थाली से सलाद गायब हो रहा है।
टमाटर के दाम तीन गुने बढ़े
50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा टमाटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें