फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशुल और अमर ने कराटे में झटका गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहीद भगत सिंह एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के चार खिलाड़ियों ने इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में पदक जीते। कराटे चैंपियनशिप में पदक जीतने के बाद खिलाड़ियों घर पहुंचने पर स्वागत किया गया। कोच मुनित बेरवाल ने बताया कि नौ से दस जून तक नेपाल के काठमांडू में हुई कराटे चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक, एक कांस्य पदक हासिल किया। इंडस पब्लिक स्कूल के अंकुश बडाला ने नेपाल के खिलाड़ी को हराकर 45 किलोग्राम वर्गभार में स्वर्ण पदक हासिल किया। एरोन पब्लिक स्कूल के अमर ने भी नेपाल के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। हितेंद्र ने कांस्य पदक जीता। जिला कराटे संघ के चेयरमैन सुभाष श्योराण, वरिष्ठ उप-प्रधान रणबीर मलिक, उपप्रधान जसबीर मंगपुर, कुलदीप बडाला, सुरेंद्र पाल कुंडू व अनिल शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें