फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा मंदिर में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह कल से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना (जींद)। शहर में शुक्रवार से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन शुरू होगा। श्री स्थल सिद्धपुर पाटण उत्तर गुजरात से श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य श्री कपिल सिद्धपीठाधीश्वर स्वामी विश्वदेवानंद महाराज के सान्निध्य में शहर के डेरा दादा ड़ाडली खेड़ा मंदिर के प्रांगण में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसमें कथा वाचक आचार्य गौरी शंकर गौतम महाराज श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान करेंगे। कथा 23 जून तक चलेगी। कथा शुरू होने से पूर्व शुक्रवार सुबह शहर में विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होगी और शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल डेरा दादा ड़ाडली खेड़ा मंदिर प्रांगण तक पहुंचेगी। कथा में मुख्य यजमान के रूप में मानव अधिकार संरक्षण फोरम के डायरेक्टर जितेंद्र कुमार शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदगुरू शंकराचार्य कपिल सिद्धपीठाधीश्वर स्वामी विश्वदेवानंद तीर्थ महाराज का नरवाना में आगमन हो चुका है। नरवाना पहुंचने पर लोगों ने जगदगुरू शंकराचार्य का जोरदार स्वागत किया और उनसे आर्शीवाद प्राप्त किया। कथा समापन के मौके पर 23 जून को हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और विशाल भंडारा लगाया जाएगा। इसी कार्यक्रम के दौरान 22 जून को श्रीमद् जगद्गुरू शंकराचार्य पट्टाभिषेक रजत जयंती महोत्सव एवं संतसमागम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसमें कई संत शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें