फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 जून को तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को करेंगे बंद : नरवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
भारतीय किसान यूनियन का धरना लघु सचिवालय के बाहर तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सत्यवान नरवाल ने की। प्रधान सत्यवान नरवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जल्द से जल्द किसानों का कर्जा माफ करे और डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे। उन्होंने बताया कि 16 जून को राष्ट्रीय किसान महासंघ दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक देश के राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करेगा। फिर भी सरकार ने मांगों पर विचार नहीं किया तो 19 जून को दिल्ली में बैठक कर आर-पार लड़ाई का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों पर गोलियां चलाने की घटना से किसानों में रोष है। इस मौके पर पर सुरेश कुमार, जोगेंद्र, सतपाल, रूलिया भगत, रामकुमार नरवाल, मौजूद रहे।

16 जून को तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग को करेंगे बंद : नरवाल
लघु सचिवालय के बाहर तीसरे भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें