जुलाना। किलाजफरगढ़ गांव में घर से नकदी और गहने चोरी होने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
किलाजफरगढ़ निवासी नीरज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह छह साल से परिवार के साथ कुरुक्षेत्र में रहता है। वह 18 अक्तूबर को घर से गया था। 30 अक्तूबर को लौटकर आया तो घर का ताला और सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे 18 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठी चोरी मिली। जुलाना थाना पुलिस ने नीरज की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।