फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्तदान शिविर में 172 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रामगढ़ भगवानपुर धरना स्थल पर रोटरी ब्लड बैंक की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 172 यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित किया गया, जबकि 275 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

रक्तदान से भगत सिंह के बलिदान दिवस पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव अमर रहें जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा।
डॉ. सुनील तनेजा ने संघर्ष समिति के अनुशासन और जनसेवा के जज्बे की सराहना की। कमेटी की ओर से रक्तदाताओं को भगत सिंह के जीवन से संबंधित पुस्तकें भेंट की गईं। रोटरी ब्लड बैंक के डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व में मेडिकल टीम दीपक सोनी, मनोज सोनी, ईश्वर सिंह, विजय शर्मा, लोकेश, जितेंद्र सिंह और भारत कुमार ने शिविर का संचालन किया।
विज्ञापन

अस्पताल की मांग को लेकर यह आंदोलन 279 दिनों से जारी है। संघर्ष कमेटी का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ सकारात्मक वार्ता हो चुकी है और अब जनता को ठोस निर्णय का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें