फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने एक सुर में की मांग धारा 370 जम्मू-कश्मीर में हो खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने की उठी मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में निरंतर सामाजिक संगठन रोष जुलूस, कैडल मार्च निकाल कर पाकिस्तान के खिलाफ सीधी कार्रवाई की मांग कर रहे है। शहर के बाजार हो या गांव हर जगह लोग पाकिस्तान के पुतले फूंक कर अपना विरोध जता रहे है। लोगों का कहना है कि पूरा देश सरकार के साथ है। ऐसे में धारा 370 को भी खत्म किया जाए। सीआरपीएफ के जवानों को यह श्रद्धांजलि होगी कि धारा 370 को समाप्त करके पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध हो। उचाना खुर्द गांव में आर्य पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों, कसुहन में ग्रामीणों द्वारा जुलूस, कैंडल मार्च निकाला। शहर में भी विभिन्न प्राइवेट स्कूलों के सैकड़ों ने विद्यार्थियों ने फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की अगुवाई में रोष जुलूस निकाला। इसकी अगुवाई जिला प्रधान राजेश मौण, ब्लॉक प्रधान अनिल डोहाना खेड़ा ने की।
राजेश मौण ने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए अब कड़ा फैसला लेने की जरूरत है। सबसे पहले धारा 370 को जम्मू-कश्मीर में समाप्त करना होगा। सीआरपीएफ के काफिले में कैसे आतंकी पहुंचा इसकी भी जांच होनी चाहिए। अब समय निंदा, बयानबाजी का नहीं है, बल्कि शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने का है। अब पाकिस्तान से सीधे रण होना चाहिए। देश भारत मां के सपूतों की शहादत को नहीं भूलेगा। इस मौके पर संजय कसुहन, जयवीर सांधु, मुकेश शर्मा, विकास कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो भूतपूर्व सैनिक भी लड़ने को तैयार : गुलशन
सफीदों। क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ हुंकार भरते पाकिस्तान के कायराना कृत्य की जमकर भर्त्सना की। इसी सिलसिले में भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक नगर के रेलवे रोड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष मेजर गुलशन गर्ग ने की। बैठक में पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवानों को दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. मेजर गुलशन गर्ग ने ने कहा कि पाकिस्तान की छुरा घोंपने वाली हरकत के कारण भारत माता के अनेक सपूत शहादत को प्राप्त कर गए। आज भारत के लोग पूरी तरह से गुस्से में है और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई चाहते हैं। इस मौके पर काफी तादाद में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

कॉलेज छात्र-छात्राओं ने पाकिस्तान के खिलाफ निकाला रोष मार्च
सफीदों। पुलवामा हमले को लेकर सोमवार को कालेज छात्र-छात्राओं ने नगर में रोष मार्च निकाला। रोष मार्च नगर के राजकीय पीजी कॉलेज व सरला महिला कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजारों से होते हुए मिनी सचिवालय में पहुुंचा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम मनदीप कुमार को सौंपा। रोष मार्च में कई सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारत माता की जय व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। ज्ञापन में छात्र-छात्राओं का कहना था कि पाकिस्तान और उसके द्वारा पोषित आतंकवाद ने केवल भारत माता के सपूतों को ही नहीं खोया, बल्कि अनेक माताओं से उनके बेटे, अनेक पत्नियों से उनके पति व अनेक बच्चों से उनके पिताओं को छिनने का घिनौना काम किया है। पाकिस्तान की इस करतूत की जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री से मांग की कि आतंकवादियों ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएए जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संसद में अध्यादेश लाया जाए, देश के विरुद्ध वक्तव्य देने वाले व्यक्ति के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए।

नगूरां युवा संगठन ने जींद शहीद स्मारक तक किया आतंकियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। आतंकवादी हमले के विरोध में नगूरां युवा संगठन प्रधान सुरेंद्र के नेतृत्व में नगूरां गांव से शहीद स्मारक जींद तक रोष स्वरूप पैदल मार्च किया। मार्च में युवा संगठन नगूरां के अलावा आसपास के गांव के युवाओं ने भाग लिया। जहां नगूरां गांव की पंचायत ने हमले के विरोध में ग्राम सचिवालय नगूरां में इकट्ठे होकर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा, वहीं नगूरां गांव की आंगनबाड़ी वर्कर तथा आशा वर्करों ने आतंकवादी हमले के विरोध में नगूरंा गांव की सड़कों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पैदल मार्च किया। इस अवसर पर युवा प्रधान सुरेंद्र, सरपंच जसवंत, मनोज झोरड़, सुदेश, सुनीता, विद्या देवी, सीमा, मंजू, संतोष, पूनम, गीता, जुगेश, मुकेश, रेखा, वीना मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा लगाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
नरवाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिंगवाल में फ रवरी मास में जन्म लेने वाले बच्चों ने एक-एक पौधा लगाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इको क्लब इंचार्ज जगबीर दूहन ने बताया कि काजल, पिंकी, निशु, अंकित, प्रीति, पूजा, उज्ज्वल, रीना, सोनिया, सचिन सहित 17 विद्यार्थियों ने अपने जन्मदिवस पर एक-एक पौधा लगाया। बच्चों ने अपने अपने पौधे पुलवामा के शहीदों को समर्पित किए। प्राचार्य गुरमुख मोर ने कहा कि पौधे इंसान के जीवन का आधार है और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि कार्बन उत्सर्जन, ग्लोबल वार्मिंग को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें