फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाभारत की धरती पर दुष्यंत चौटाला ने किया जननायक जनता पार्टी का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्यंत के मंच पर आने से पहले ही नई पार्टी और झंडा किया लॉन्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो से अलग होने के 22 दिन बाद सांसद दुष्यंत चौटाला, उनके छोटे भाई दिग्विजय चौटाला और उनकी मां विधायक नैना चौटाला ने रविवार को महाभारत की धरती पांडु पिंडारा में नई पार्टी और नए झंडे का ऐलान किया। नई पार्टी का नाम जननायक जनता पार्टी का झंडा 70 फीसदी हरा और 30 फीसदी पीला है। ऐसे में झंडे में इनेलो की छाप भी बरकरार है और इसे नया रंग भी दिया गया है। रैली में सभी वक्ताओं ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल पर खास फोकस किया। गौरतलब है कि उन्हें प्रदेश की राजनीति में जननायक कहा जाता है। ऐसे में दुष्यंत चौटाला की नई पार्टी में जननायक शब्द को लिया गया है।
नई पार्टी की घोषणा के लिए दुष्यंत चौटाला ने ज्योतिष से मुहूर्त निकलवाया था। इसके तहत पार्टी और झंडे को लांच करने के लिए दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे के बीच का समय दिया गया था। सांसद दुष्यंत चौटाला का हेलीकॉप्टर 12 बजकर 57 मिनट पर रैली स्थल के ऊपर आसमान में पहुंचा। ऐसे में पार्टी नेताओं ने दुष्यंत चौटाला के मंच पर पहुंचने से पहले ही 1 बजकर 26 मिनट पर पार्टी का झंडा लांच कर दिया। इसके साथ ही नई पार्टी की घोषणा भी कर दी गई। इसके बाद मंच पर नारियल फोड़कर नई पार्टी और झंडे का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो पर भी साधा निशाना
दुष्यंत चौटाला ने भाजपा, कांग्रेस के साथ-साथ इनेलो पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तीनोें को उखाड़ फेंकेंगे। इस दौरान उन्होंने फिर से पुरानी पंक्तियां दोहराई, ‘उसूलों पर बात आ जाए तो टकराना जरूरी है, अगर जिंदा हो तो जिंदा नजर आना जरूरी है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें