फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल तक कांग्रेस ने लूटा, भाजपा ने भी वादे किया, लेकिन चार साल में सिर्फ भाईचारे को तोड़ा : दुष्यंत

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल तक कांग्रेस ने लूटा, भाजपा ने चार साल में सिर्फ भाईचारे को तोड़ा : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रैली के दौरान भाजपा और कांग्रेस पर दुष्यंत ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दस साल तक कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा है। भाजपा ने भी सत्ता में आने से पहले वादे किए, लेकिन चार साल में प्रदेश में सिर्फ भाईचारे को तोड़ा है। ग्रुप डी की 17 हजार नौकरियों के लिए 18 लाख युवाओं ने आवेदन किया। इससे सरकार ने लाखों रुपये कमा लिए, लेकिन युवाओं को धक्के खाने पड़े। अपराध के मामले में हरियणा आज बिहार से भी आगे निकल गया है। आज हर कर्मचारी प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने उन्हें रोकने के लिए चक्रव्यूह रचा, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़ दिया। वो चक्रव्यूह में फंसाकर मारना चाहते थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसे तोड़कर नई पार्टी बना दी। उन्होंने कहा कि जींद में उमड़ी भीड़ ने उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
दुष्यंत ने गिनवाईं प्राथमिकताएं
दुष्यंत ने कहा कि आज युवाओं के पास रोजगार नहीं है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान को सम्मान नहीं मिल रहा है और व्यापारी को सरकार से उम्मीद नहीं है। ऐसे में उनकी सरकार बनने पर इन वर्गों के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें