फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिन किसान मजदूर के नहीं बल्कि पीएम मोदी की मेहरबानी से नीरव मोदी और विजय माल्या के आए : चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे दिन किसानों, मजदूरों के नहीं मोदी की मेहरबानी से नीरव और माल्या के आए : दुष्यंत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसान और मजदूर से अच्छे दिनों का वायदा किया था, लेकिन मोदी ने यह वायदा पूरा नहीं किया। उन्होंने इस वायदे को नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या, अडानी, अंबानी के साथ जरूर पूरा किया है। देश के हजारों करोड़ रुपये कुछ लोग ही भाजपा की सरकार में डकार कर विदेशों में मस्ती कर रहे हैं। यह बात इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने करसिंधु गांव में 25 सितंबर को गोहाना में स्व. चौ. देवीलाल की 105वीं जयंती को लेकर आयोजित कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आने का न्योता देते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने खापड़, उचाना खुर्द, सुरबरा सहित अन्य गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया था। आज उन्हें रोजगार देना तो दूर जो नौकरी पर लगे हैं उनको हटा रहे हैं। आज डीसी रेट पर विभागों में युवाओं को लगाकर उनके भविष्य को खराब किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो सरपंच भी डीसी रेट पर लगने लगेंगे। आज कोई भी वर्ग भाजपा के शासनकाल से खुश नहीं है। व्यापारी, किसान, मजदूर, युवा सब परेशान हैं। प्रदेश को कांग्रेस मुक्त तो मतदाताओं ने कर दिया था, अब भाजपा मुक्त प्रदेश करना है। गोहाना में पूरे हरियाणा से लोग पहुंचेंगे। यहां सबसे अधिक भागीदारी उचाना हलके से होनी चाहिए। गोहाना रैली के बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चलेगी। प्रदेश में इनेलो, बसपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी। इस मौके अवसर पर बसपा जिला प्रभारी वेद प्रकाश मुंडे, डॉ. रामचंद्र जांगड़ा, अनुराग खटकड़, विश्ववीर नंबरदार, नसीब घसो, माया देवी, कृष्णा बधाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें