फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूपगढ़ गांव में पहुंचकर ग्राम विकास प्लान किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। रूपगढ़ गांव में वीरवार को विधायक हरिचंद मिढ़ा ने गोद लेकर गांव के विकास की रूपरेखा को अधिकारियों समेत तैयार किया। विधायक ने गांव में जलघर बनाने की परियोजना पर दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च कर सभी ग्रामीणों को पानी देने के प्लान पर मोहर लगाई। इसमें 80 लाख रुपये जन स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हो चुके हैं। निर्माण की दिशा में टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। यह जानकारी विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा ने वीरवार को गांव में विकास की परियोजना तैयार कर रहे अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

विधायक द्वारा रूपगढ़ गांव को विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिया गया है। इस गांव के विकास कार्यों की प्लान तैयार करने और उसमें प्रत्येक ग्रामीण की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई। विधायक ने कहा कि इस गांव को आदर्श बनाना जिसमें शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हों, उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह लोगों की राय जानकर ही सामंजस्य बिठाकर विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाएं। लोगों की पेंशन, ऋण प्राप्त करने संबंधी शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई करें। विलेज डेवलपमेंट प्लान के बारे में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी गांव के समग्र विकास की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस गांव में सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट के तहत थ्री पौंड सिस्टम के लिए कार्य योजना बनाएं। ग्राम सचिवालय भवन बनाना प्राथमिकताओं में शामिल करें। अब तक जिले के 43 गांवों में ग्राम सचिवालय भवन बने हैं। ग्राम सचिवालय भवन में ई लाइब्रेरी स्थापित की जा सकती है। यहां गांव के सामूहिक चबूतरे पर लाइब्रेरी स्थापित की जा सकती है। इसमें दो लाख रुपये की किताबें रखी जा सकती हैं। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूनम चंदा ने ग्राम सभा में उपस्थित सभी सदस्यों को सुझाव दिए कि वह ऐसे कार्यों को पहले पूरा करवाएं, जो बेहद ज्यादा जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि गांव के विकास पर पचास लाख रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशु अस्पताल के लिए तीन लाख रुपये, गलियों के लिए पचास लाख रुपये प्राप्त हो गए हैं। 32 लाख रुपये खर्च कर व्यायामशाला का निर्माण पूरा करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें