किसान वर्कशॉप दो को नरवाना में पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
किसान सेवा केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला प्रधान अमरपाल राणा, जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां ने शिरकत की। उन्होंने बैठक में दो मई को नरवाना की जाट धर्मशाला में होने वाली जिला स्तरीय किसान वर्कशॉप को लेकर जिम्मेदारी सौंपी। हरेंद्र डूमरखां ने बताया कि इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पहुंचेंगे। भाजपा के जिले भर से हर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान कार्यशाला में शामिल होंगे। कृषि संबंधित विभागों के अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा किसान हित के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 28 अप्रैल को जींद में डीआरडीए हॉल में ग्राम शक्ति अभियान के तहत पंचायतों को विधायक प्रेमलता संबोधित करेंगी। इस मौके पर नरवाना आढ़ती एसोसिएशन उप प्रधान विजेंद्र डूमरखां कलां, गुरनाम पालवां, नसीब दनौदा मौजूद रहे।