अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
गांव लिजवाना कलां में सोमवार को 27 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति, देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मृतका के पिता भिवानी जिला के जाटू लोहारी निवासी श्योपाल ने जुलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी मनीषा की शादी गांव लिजवाना कलां निवासी बिजेन्द्र के साथ की थी। सात अप्रैल को किसी बात पर बिजेंद्र और मनीषा में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बिजेंद्र ने उसकी लड़की को पीट दिया था, जिसके कारण मनीषा ससुराल छोड़कर कारखाना गांव में अपने भाई के पास चली गई थी। अगले ही दिन परिजनों के कहने पर मनीषा लिजवाना कलां वापस अपने ससुराल आ गई। सोमवार को एक बार फिर किसी बात को लेकर उसकी मनीषा और ससुरालियों के बीच कहासुनी हो गई, जिसमें मनीषा के देवर सुरेंद्र, पति बिजेंद्र और सास ने मिलकर उसकी लड़की की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर बिजेंद्र, उसका भाई सुरेंद्र और मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
स
सूचना मिली थी कि गांव लिजवाना कलां में एक विवाहिता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मृतका के पिता श्योपाल की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना