जींद। अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती लापता हो गई। युवती के पिता ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। अलेवा थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी। जहां से अचानक लापता हो गई। उसके बारे में आसपास व रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को गांव डाहौला निवासी सतीश उर्फ शमशेर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर लेकर गया है। पुलिस ने युवक सतीश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।