फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी की हत्या व लूट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आरोपियों तक पहुंची पुलिस, जल्द हो सकता है खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
मंगलवार को नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी 37 वर्षीय चंद्रपाल की हत्या और 22 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस अभी तक आधिकारिक रूप से आरोपियों तक पहुंचने की पुष्टी नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस मामल में एक महिला सहित पांच लोगों के गिरेबान तक कानून के हाथ पहुंचे हैं और जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप हो सकता है। वहीं एसएसपी डॉ. अरुण सिंह से लेकर डीएसपी और संबंधित थाना तक इस मामले में किसी भी व्यक्ति को हिरासत में लेने से मना कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि अधिकारी अभी तक कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन सभी लोग घटना स्थल के आसपास के ही हो सकते हैं। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार शाम से ही कैथल रोड स्थित सीआईए पुलिस थाना में अधिकारियों की हलचल बढ़ी हुई है। इसमें अंदेशा है कि पुलिस इसी मामले से संबंधित लोगों से यहां पूछताछ कर रही है। बहरहाल आधिकारिक तौर पर घटना के तीसरे दिन भी पुलिस को हाथ इस मामले में खाली हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बहुत नजदीक है पुलिस
अभी पुलिस की टीमें काम कर रही हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंची है, हम मामले को सुलझाने के बेहद करीब है। जिन थ्योरी पर पुलिस काम कर रही है उनको अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। अभी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है, लोगों से पूछताछ नियमित रूप से चल रही है।
विज्ञापन

डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी।

अलेवा में पुलिस ने लिया बैंकों के प्रबंधों का जायजा
जींद मे पोल्ट्री व्यवसाय के मुंशी हत्या के बाद अलेवा थाना प्रभारी हरिओम शर्मा ने वीरवार को क्षेत्र के बैंकों का दौरा कर बैंक प्रबंधों का जायजा लिया। भारतीय स्टेट बैंक अलेवा में बैंक प्रबंधन को हिदायत देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि बैंक से कोई भी उपभोक्ता अगर 50 हजार से अधिक की राशि निकलवाता है तो बैंक प्रबंधन इसकी सूचना पुलिस को दे। ताकि मोटी रकम निकलवाने वाले उपभोक्ता को पुलिस सहायता देकर उसके ठिकाने तक बिना किसी घटना के भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि बैंक परिसर में अगर कोई शरारती तत्व का व्यक्ति दिखाई दे तो मामले की सूचना तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें