फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की चादर में लिपटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद एक ही दिन में चार डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद बुधवार की सुबह शहर में कोहरा छाया रहा, और मौसम में ठिठुरन भी थी। जिसकी वजह से दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
सोमवार रात और मंगलवार अल सुबह हुई बरसात का असर बुधवार को देखने को मिला। बुधवार सुबह शहर कोहरे की सफेद चादर में लिपटा रहा और दृश्यता भी कम रही। जिस कारण वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। शहर के बाहरी क्षेत्र में तो वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे थे। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री से गिरकर आठ डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अचानक बदले मौसम का असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे तो उपस्थिति भी अन्य दिनों की तुलना कम रही। बाजार भी सुबह करीब 11 बजे तक वीरान नजर आ रहे थे। करीब 11 बजे धूप खिली तो जन जीवन सामान्य हुआ। कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। बसें तो कुछ समय ही लेट हुई मगर ट्रेन यात्रियों को खासी परेशानी हुई और कुछ ट्रेनें काफी लेट रही।
विज्ञापन

फसलों के लिए बेहतर है ठंड
बरसात और ठंड फसलों खासकर गेहूं की फसल के लिए बेहतर है। इससे पौधों की बढ़त ज्यादा अच्छे से होगी। जिस कारण किसान भी खुश है और अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे है।
पिछले कुछ दिन का तापमान
तिथि अधिकतम तापमान
10 दिसंबर 23 डिग्री
11 दिसंबर 23 डिग्री
12 दिसंबर 22 डिग्री
13 दिसंबर 18 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें