फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरकर सिख समुदाय ने किया प्रदर्शन,

विज्ञापन
विज्ञापन
निगम कर्मचारी दो दिन से धरने पर, कहा गिरफ्तार नहीं हुई तो मनाएंगे काली दीपावली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। गांव निम्राबाद में बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर जहां दो दिन से निगम कर्मचारियों का धरना चल रहा है। वहीं डेरा मलिकों के समर्थन में सिख समुदाय के लोग उतर आए हैं। इन लोगों ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन करते हुए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ एसडीएम वीरेंद्र सिंह व डीएसपी सुनील कुमार को शिकायत सौंपी। शिकायत में सिख समुदाय के लोगों ने निगम के अधिकारियों पर नाजायज परेशान करने के आरोप लगा है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। वहीं बिजली निगम कर्मचारियों ने गिरफ्तारी ना होने पर काली दीपावली मनाने की बात कही है। विधिक रहे कि 14 अक्तूबर को बिजली सप्लाई की जांच करने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारियों पर कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी थी। जिसको लेकर पुलिस ने सिख समुदाय के करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है। अब यह मामला प्रशासन और सिख समाज में बढ़ रही तनातनी से ओर तूल पकड़ गया है। मंगलवार को सब अर्बन सब डिविजन बिजली कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय पर धरना देने के साथ-साथ कार्यालय की तालाबंदी भी कर दी। इस धरने व तालाबंदी की अध्यक्षता प्रधान इंद्र गुज्जर ने की। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि जब तक मारपीट करने वाले दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक हर कर्मचारी काम पर नहीं जाएगा और धरने पर बैठा रहेगा। सिटी सब डिविजन और सफीदों व पिल्लूखेड़ा सब यूनिट ने भी धरने पर बैठते हुए काम का बहिष्कार किया। एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस मामले को दोनों पक्षों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच की जाएगी, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें