अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव मनोहरपुर में बिजली की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जींद-पानीपत मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पिछले कई दिनों से बिजली की समस्या बनी है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं आने के कारण लोग रात को सो भी नहीं पा रहे है। वहीं बिजली नहीं आने के कारण खेतों में उनकी धान की फसल सूखने लगी है। बार-बार निगम के अधिकारियों को समझाने के बावजूद भी इसका समाधान नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निगम शेड्यूल के अनुसार बिजली देने का दावा करता है, लेकिन उनके गांव में दो घंटे भी बिजली नहीं आ रही है। इसके कारण जहां दिनचर्या के कार्य प्रभावित हो गए हैं। खेतों में बिजली नहीं आने के कारण फसल सूखने लगी है। जब वह बिजली निगम के अधिकारियों से मिलते है वह संतोषजनक जवाब नहीं देते।
बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जींद-पानीपत मार्ग पर लगाया जाम