अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी का प्रकोप सोमवार को भी दिन भर जारी रहा, लेकिन दोपहर बाद करीब चार बजे आई हल्की बारिश से कुछ देर राहत मिली। इसके बाद फिर से उमस बढ़ गई। जिससे लोग बेहाल रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से बारिश की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा दिन के समय 60 प्रतिशत तक रही। इसके बाद बारिश आने से राहत तो मिली, लेकिन कुछ देर के बाद फिर से गर्मी बढ़ गई। करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद मंगलवार को भी तापमान गिरेगा। तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।
दोपहर बाद आधे घंटें की हल्की बारिश से बढ़ी उमस