फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 मरीजों की जांच, 17 का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में आयोजित ​शिविर के दौरान नेत्र जांच कराने पहुंचे
विज्ञापन
सोनीपत। दी महाराजा अग्रसेन समिति की ओर से मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला, गुड़ मंडी में 50वां निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। दिल्ली के वेणु आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर की विशेषज्ञ टीम ने 170 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें 17 मरीजों में मोतियाबिंद मिला, जिन्हें निशुल्क ऑपरेशन के लिए दिल्ली भेजा गया। अन्य मरीजों को निशुल्क दवाइयां और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। वर्मा लैब की टीम ने शुगर व बीपी की जांच भी की।
विज्ञापन

समिति प्रधान टीकाराम मित्तल ने बताया कि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर माह पहले मंगलवार को शिविर लगाया जाता है। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता, शिविर इंचार्ज प्रदीप गोयल, ओडी गर्ग, दयाराम जैन, राजीव गर्ग, लक्ष्य गोयल, आशु मंगला, सुमित, साहिल मित्तल, विवेक गर्ग और अनिल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें