फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मानव एकता दिवस पर 167 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
24जेएनडी05: जाट धर्मशाला में ​​शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। जाट धर्मशाला में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन की ओर से विशाल रक्तदान शिविर और सत्संग का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित शिविर में 154 पुरुष और 13 महिलाएं ने रक्तदान किया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य वक्ता महात्मा जीएस पोपली ने बताया कि बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में देशभर में आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं के संदेश को सार्थक करना है। सिविल अस्पताल की टीम ने डॉ. शिप्रा गिरधर के नेतृत्व में रक्त संकलित किया। इस दौरान लंगर व स्वच्छता का विशेष प्रबंध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें