फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. शशि प्रभा होंगी जींद की नई सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. शशि प्रभा होंगी जींद की नई सिविल सर्जन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी की गई सिविल सर्जन के तबादले की सूची के तहत डॉ. शशि प्रभा को जींद का नया सिविल सर्जन बनाया गया है। वहीं जींद के सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया अब हिसार के सिविल सर्जन होंगे। अपने कार्यकाल के दौरान सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया कई बार कर्मचारी संगठनों व स्टाफ के निशाने पर आए। उनके द्वारा जींद में विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने पर मेडिकल जांच के लिए मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजने पर राजनीति इस कद्र गरमाई कि इससे अस्पताल में चल रहे कई प्रकार के फर्जीवाड़े का पटाक्षेप हुआ। हालांकि सिविल सर्जन आज भी अपने फैसले पर अभी तक डटे हुए हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने पर भी मेडिकल जांच करते रहे हैं, जो सरासर गलत है। वहीं 2014 में एनएचएम कर्मचारियों की नियुक्त में हुए कथित फर्जीवाड़े की जांच एसटीएस कर रही है। फिलहाल उनका तबादला हिसार हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें