फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माय सिटी तीन नंबर पेज की प्रस्तावित लीड 10 करोड़ रुपये से पांच माइनरों का पुर्निर्माण कार्य शुरू, विधायक परमेंद्र ढुल ने लिया जा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 करोड़ से पांच नहरों का पुनर्निर्माण शुरू, 56 गांवों के किसानों को मिलेगा पानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में दस करोड़ रुपये से पांच नहरों का पुनर्निर्माण शुरू हो गया है। इनेलो के विधायक परमेंद्र ढुल ने सोमवार को निर्माण कार्य का जायजा लिया। ढुल ने बताया कि इस कार्य के पूरा होने पर 56 गांवों के किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

विधायक परमेंद्र सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में उन्हें तमाम निर्माण कार्यों व अन्य विषयों पर जानकारी दी है। इसके तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन कार्यों में लुदाना, ढिगाना, चाबरी, न्यू शामलो और निडानी माइनर के पुनर्निर्माण का कार्य शामिल हैं। सिंचाई विभाग द्वारा शुरू किए गए शेष बचे कार्यों में चाबरी माइनर पर 237.35 लाख रुपयेे, निडानी माइनर पर 69.68 लाख रुपये, न्यू शामलो माइनर पर 166.18 लाख रुपये, लुदाना माइनर पर 341.23 लाख रुपये और ढिगाना माइनर पर 114.30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लुदाना व चाबरी माइनर पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि ढिगाना, निडानी और न्यू शामलो माइनर का निर्माण कार्य अगले महीने से शुरू हो पाएगा। इसके अलावा लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से रजवाहा नंबर तीन, बराड़खेड़ा माइनर, बराड़ 1-एल माइनर, मालवी सामन लिंक, करसौला माइनर का पुनर्निर्माण का कार्य जारी है। 8 करोड़ रुपये की लागत से शादीपुर माइनर, जुलाना सब माइनर व किला जफरगढ़ माइनर का पुनर्निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिंचाई व्यवस्था के सुधारीकरण से जुड़े यह तमाम कार्य विधानसभा के विभिन्न सत्रों में मंजूर हुए हैं। इनमें से कुछ कार्य वर्ष 2012 में तो कुछ 2014 व 2015 तथा 2016 में मंजूर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें