फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक रोड पर मृत पड़ी मिली गाय, फोन करने के बाद भी नहीं पहुंची कोई गोरक्षा व नगर परिषद की साहयता

विज्ञापन
विज्ञापन
मृत गाय दफनाने नहीं पहुंचा कोई गोरक्षक और प्रशासन, छात्रों ने किया रोड जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोहतक रोड पर स्थित सीआरएसयू के पास वीरवार को गाय मृत मिली। सड़क किनारे मृत पड़ी गाय की जब प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली तो आसपास से गुजर रहे विद्यार्थियों ने उसे दफनाने के लिए प्रशासन और गोरक्षकों से गुहार लगाई, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साएं विद्यार्थियों ने रोहतक रोड मार्ग जाम कर दिया। जाम करीब 20 मिनट तक लगा रहा है, जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यार्थियों को समझाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस ने इसकी सूचना तुरंत अपने अधिकारियों को दी, लेकिन जब काफी देर तक प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली तो पुलिस ने ही जेसीबी को बुलवाकर गाय को दफनवाया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के अनुसार सुबह 10 बजे से ही रोहतक रोड पर गाय सड़क किनारे मृत पड़ी थी। लोग आसपास से जा रहे थे, लेकिन किसी ने गाय को दफनाने के बारे में नहीं सोचा। इसके बाद एक-एक कर विद्यार्थियों ने अपने अलग-अलग फोन से गोरक्षक दल व नगर परिषद को सूचना दी, लेकिन वह भी 10 मिनट में सहायता देने की बात कहकर नहीं पहुंचे। इससे विद्यार्थियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने रोड जाम कर दिया। इसके बाद पांच घंटे बीत जाने के बाद रोहतक रोड चौकी से पहुंचे पुलिस कर्मचारियों न जेसीबी मंगवाकर गाय को दफनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें