फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने भारत कौशल प्रतियोगिता में औद्योगिक नियंत्रण में हासिल किया गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल ने भारत कौशल प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना के राहुल ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई राष्ट्रीय स्तर की भारत कौशल प्रतियोगिता में औद्योगिक नियंत्रण में गोल्ड मेडल जीता। इस उपलब्धि के लिए उसे हरियाणा सरकार द्वारा एनएसडीसी के तहत एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। अब राहुल 2019 में रूस के कजान में होने वाले युवा विश्व कौशल ओलंपिक में अपनी प्रतिभा दिखाएगा। राहुल ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और प्रशिक्षकों को दिया है। राहुल नरवाना के राजीव गांधी राजकीय पॉलीटेक्निक से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने के बाद अब चितकारा यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। बीटेक में उसका तीसरा वर्ष है। उसके पिता श्याम सुंदर शास्त्री राजकीय हाई स्कूल, डूमरखा कलां में संस्कृत के अध्यापक तथा माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें