फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलेवा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड होने की मंजूरी के बाद अब तक नहीं मिली स्टाफ की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। प्रदेश सरकार ने अलेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो बना दिया लेकिन उसमें आज तक भी पद स्वीकृत नहीं हो पाए हैं। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के लोगों की मांग पर अलेवा को पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर उसे सीएचसी बना दिया, लेकिन सरकार ने सीएचसी स्तर के स्टाफ के पदों की स्वीकृति नहीं दी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने पदों की स्वीकृति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा हुआ है। सीएचसी के लिए नया भवन निर्माण का कार्य जोरशोर से चल रहा है, लेकिन क्षेत्र के लोगों में सरकार कार्य प्रणाली पर संदेह हो रहा है। क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति चर्चा का विषय बना हुआ है कि सरकार केवल अपने चहेतों को लाभ देने के लिए भवन निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले डॉक्टर के पद होने चाहिएं स्वीकृत
क्षेत्र के लोगों का मानना है कि अगर सरकार ने अलेवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करना था तो उसके लिए पहले पद स्वीकृत करने थे, क्योंकि पहले बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन एक दम अच्छा है और उसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अच्छी तरह चल सकता है। अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालात देखें तो अलेवा में बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलाने में एकदम फिट है, लेकिन यहां पर सरकार मंशा पर संदेह हो रहा है।
ऐसे में कैसे मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
पहले से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज भी स्टाफ की कमी खल रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये से बनाये गए अच्छे खासे स्टाफ सदस्यों व अधिकारियों के मकान आज खंडित हो रहे हैं। उनकी तरफ विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है उप स्वास्थ्य केंद्रों से कर्मचारी समय से पहले नदारद हो जाते हैं।
विज्ञापन

जल्द मिलेगी पदों की स्वीकृति
मामले को लेकर जिला सिविल सर्जन संजय दहिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अलेवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा बढ़ाकर सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है। उसके लिए भवन निर्माण हो रहा है। पद स्वीकृति का मामला सरकार व विभाग के पास है। उसके लिए उन्होंने लिखा हुआ है। जल्द ही पदों की स्वीकृति मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें