फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कैबिन से कार्ड बदलकर निकाले 43 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पटियाला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदल 43 हजार रुपये की राशि निकलवाने पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हकीकत नगर निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम को वह पटियाला चौक स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम केबिन में राशि निकलवाने के लिए गया हुआ था। प्रयास के बाद भी राशि नहीं निकली तो बगल में खड़े युवक ने सहायता के नाम पर उसका एटीएम कार्ड ले लिया। बावजूद इसके राशि फिर भी नहीं निकली। इसके बाद वह घर वापस लौट आया। कुछ समय के बाद उसके फोन पर 43 हजार रुपये की राशि निकाले जाने का संदेश मिला। कुछ राशि को निकलवाया गया था तो कुछ को दूसरे खाते में ट्रांसफर किया गया था। जब उसने एटीएम कार्ड की जांच की तो वह बदला हुआ था। शहर थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें