फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच फिक्सिंग रोकने के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरेंगी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
मैच फिक्सिंग रोकने के लिए अलग-अलग होटलों में ठहरेंगी टीमें
विज्ञापन

सभी खिलाड़ियों का होगा डोप टेस्ट, मौजूद रहेंगे नाडा व वाडा के अधिकारी
सतीश जागलान
जींद। बड़े स्तर पर होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को आसपास में बातचीत करने पर भी मनाही होगी। एक होटल में केवल एक ही टीम ठहरेगी ताकि किसी प्रकार की कोई मैच फिक्सिंग की आशंका नहीं रहे। इसके साथ ही साथ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए नाडा व वाडा के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
मैच फिक्सिंग के किसी भी अंदेशे को दूर करने के लिए जिला प्रशासन एवं खेल विभाग ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। इसके लिए एक होटल में केवल एक ही टीम के रुकने की सुविधा की गई है। इसलिए प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के लिए अलग-अलग 12 होटल बुक किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी मैच फिक्सिंग आदि का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। सभी टीमों की मैच के दौरान बैठने की सुविधाएं भी अलग-अलग की गई हैं ताकि वे किसी प्रकार से कोई बातचीत भी नहीं कर सके। केवल मैच के दौरान ही खिलाड़ी आपस में मिलेंगे। इसके साथ-साथ सभी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए नाडा (नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी) व वाडा (वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी) के अधिकारी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट करेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
डोप टेस्ट में एक से अधिक खिलाड़ी संलिप्त पाए तो टीम को नहीं मिलेगी इनाम की राशि
खेल विभाग के निदेशक जगदीप श्योराण ने कहा कि सभी खिलाड़ियों का डोप टेस्ट किया जाएगा। डोप टेस्ट की रिपोर्ट लगभग एक महीने बाद आएगी। यदि कोई टीम जीत जाती है और उसके किसी खिलाड़ी का डोप टेस्ट फेल आता है तो उस खिलाड़ी की पेमेंट रोक ली जाएगी। यदि किसी टीम के एक से अधिक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल आते हैं तो पूरी टीम की राशि रोक ली जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
खेल मैदान के चारों तरफ लगाई 500 लाइटें
जिस खेल मैदान पर कबड्डी प्रतियोगिता होगी, उसके चारों तरफ 500 लाइटें लगाई जाएंगी ताकि रात के समय होने वाले मैचों में रोशनी की कोई कमी न रहे। इसके साथ-साथ पूरे मैदान में लगभग 400 लाइटें लगाई जाएंगी। रात के समय में दर्शक दिन जैसा माहौल पाएंगे और उन्हें मैच का आनंद लेने में कोई कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें